DNN सोलन
शादी का झांसा देकर एक युवक के साथ करीब 3 साल से लिवइन रिलेश्न में रहने वाले युवक के खिलाफ उसके साथ रहने वाली युवती ने यौन उत्पीडऩ का मामला सोलन पुलिस में दर्ज करवाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार युवक व युवती सोलन में नौकरी करते है और करीब 3 साल से एक साथ रह रहे थे। युवक इस दौरान युवती को शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में शादी करने में टाल मटोल करने लगा। जिसके बाद पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।


















