ट्रक की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, कार सवार 2 व्यक्ति बाल-बाल बचे

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

18 नवंबर। चंडीगढ़-पांवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाइवे-7 पर गुरूवार को एक ट्रक की टक्कर से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद कैसे कार के परखच्चे उड़ गए। गनीमत यह रही है कि इस हादसे में कार में सवार 2 लोग बाल-बाल बच गए। हादसा पांवटा साहिब के बातापुल में पेश आया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक आल्टो कार नाहन से पांवटा साहिब की तरफ आ रही थी। इसी बीच पीछे चल रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि ट्रक के आगे चल रही कार पीछे की तरफ मुड़ गए। हादसे में आल्टो कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही है कि हादसे में कार में सवार 2 व्यक्तियों को चोटें नहीं आई। दोनों पूरी तरह से सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस मौके पर पहुंची।
दूसरी तरफ पूछे जाने पर थाना पांवटा साहिब के एसएचओ अशोक चौहान ने बताया कि हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। हालांकि कार क्षतिग्रस्त हुई है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। लिहाजा पुलिस कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

News Archives

Latest News