डीएनएन परवाणू
परवाणू के तहत जोधपुर बनासर के समीप जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत व चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ज्ञान सिंह ने पुलिस को बताया रविवार देर रात को शटरिंग का सामान लेकर गाड़ी में परवाणू बाईपास से अपने घर की ओर आ रहा था। गाड़ी में उसका जीजा संजय कुमार बैठा था, जिसे चालक शक्ति चला रहा था और वह बाइक में गाड़ी के पीछे चला था। इसके बाद वह रास्ते में जीप से आगे निकल गया, फिर रात करीब साढ़े 8 बजे घर से करीब 300 मीटर दूर गाड़ी चढ़ाई में चढ़ते समय खिसक गई और करीब 60-70 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई । इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसने दोनों को निकाला और निजी वाहन की मदद से ईएसआइ अस्पताल परवाणू ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने संजय कुमार का मृत घोषित कर दिया। डीएसपी परवाणू भीष्म सिंह ठाकुर ने मामले की पुष्टि की हैं।
















