जिला सोलन में 300 बेसहारा गौवंशो को मिला सहारा, भेजा गौसदनो में

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)

06 दिसंबर। आखिर किसानों की आवाज व बेसहारा पशुओ की दुर्दशा के प्रति सरकार ने हिमाचल फ्री फ्रॉम स्टे केटल्स की योजना को शुरू कर दिया है। जिसके चलते अब किसान पुनः अपने उजाड़ पड़े खेतो में सब्जियां व अन्न से लहलहाते देखेंगे। वही बेसहारा पशुओ को भी आश्रय प्राप्त होगा तथा इन्हें ठंड व दुर्घटना से अपने प्राण नही त्यागने पड़ेंगे। इस योजना के तहत आज पशु पालन विभाग व अन्य विभाग की संयुक्त टीम के अधिकारियों कर्मचारियो ने अर्की नगर पंचायत व शालाघाट से मादा गौ वंश को लोक निर्माण विभाग व अग्नि शमन विभाग की मदद से डुमेंहर स्थित जघाना गौ सदन के लिये रवाना किया। डा. जोगेंद्र वर्मा पशु चिकित्सक मुख्य पशु औषधालय अर्की ने बताया कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए गए बेसहारा पशु मुक्त हिमाचल कार्यक्रम तहत 2022 तक प्रदेश को बेसहारा पशु मुक्त करने के कार्यक्रम को सम्पूर्ण करने के लिए अग्निशमन विभाग, लोकनिर्माण विभाग व पशु पालन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया तथा टीम के प्रयास से आज नगर पंचायत अर्की व शालाघाट से बेसहारा मादा गौ वंश को पकड़ कर गौ सदन जघाना भेजा गया एवम पश्चात नर गौ वंश को नालागढ़ हांडा कुंडी में निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य भेजा जाएगा।क्या कहना है उपनिदेशक पशुपालन विभाग का 

पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डा. बीबी गुप्ता का कहना है कि 05 दिसंबर तक चले इस अभियान में अब तक उन्होंने करीब 300 मादा गौवंश को गौसदन तक भेजा है उन्हें ताकि पंचायत स्तर पर लोग जागरूक हो रहे हैं,उन्होंने बताया कि जल्द ही नर गौ वंश को नालागढ़ हांडाकुंडी में निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य भेजा जाएगा, ताकि जल्द ही जिला को आवारा पशु मुक्त किया जाएगा।

 

News Archives

Latest News