जिला में 6214 सैंपल नेगेटिव, 86 पाॅजिटिव: डा. ऋचा वर्मा

Kullu Others
DNN कुल्लू ब्यूरो
07 अगस्त।  जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि जिला के विभिन्न भागों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा अभी तक कुल 7210 सैंपल कोरोना जांच के उद्देश्य से लिए गए हैं। इनमें से 6214 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 86 पाॅजिटिव पाए गए हैं। 910 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। इसी प्रकार, जिला में अभी तक बाहरी क्षेत्रों से कुल 13501 व्यक्ति आएं हैं और सभी को क्वारंटीन से गुजरना पड़ा। इनमें से 12459 लोगों ने क्वारंटीन अवधि को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है जबकि 1042 लोग अभी भी क्वारंटीन पर हैं।
डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला में अधिकांश कोरोना पाॅजिटिव के मामले बागवानी क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आने वाले मजदूरों के हैं, लेकिन बागवानी का काम प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।

News Archives

Latest News