जिला दण्डाधिकारी के राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलेे जल्द निपटाने के निर्देश

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

16 जून। जिला दण्डाधिकारी आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला में राजस्व अधिकारियों के स्तर पर प्रवर्तन मामले, याचिका मामले तथा अनेक अन्य प्रकार के जनता के मामले लंबित पड़ें हैं। उन्होंने कहा कि जनता को राहत प्रदान करना हमारा दायित्व है और इसका इमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए एक भी व्यक्ति को ऐसा नहीं लगना चाहिए कि उसके किसी भी मामले में टालमटोल की जा रही है। वह आज जिला परिषद सभागार में जिला के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में कुल्लू, मनाली, बंजार, आनी उपमण्डलों के एसडीएम व समस्त तहसीलों व उपतहसीलों के अधिकारियों ने भाग लिया।
आशुतोष गर्ग ने कहा कि दो साल से फंसे प्रवर्तन मामलों को निपटाने के लिये प्राथमिकता दें और लंबित याचिकाओं को भी तुरंत से निपटाएं। उन्होंने राजस्व अधिकारियों से कहा कि हर रोज लंबित मामलों पर एक नजर जरूर दौड़ाएं और अपने को ऐसे मामलों के बारे में अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि छोटे से मामले को लेकर लोग सीधे उपरी स्तर तक पहुंच जाते हैं। ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए और लोगों को हर हालत में राहत प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इमानदार प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति को विकसित किया जाना चाहिए ताकि अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति भी राजस्व को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई महसूस न करे।
जिलाधीश ने राजस्व अधिकारियों से जमाबंदी स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने कहा कि पटवार एवं कानूनगो भवनों के निर्माण एवं रखरखाब कार्यों की नियमित निगरानी की जानी चाहिए और इसकी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन भवनों की मुरम्मत अनिवार्य है, इसे तुरंत करवाने के लिये प्रयास किये जाएं। उन्होंने ऑनलाईन जमीन पंजीकरण की रिपोर्ट भी राजस्व अधिकारियों से मांगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत जिन्हें अपात्र घोषित किया गया है, उनसे जल्द रिकवरी वसूली जानी चाहिए। उन्होंने लोगों के डिमारकेशन के आवेदनों को जल्द निपटाने के निर्देश दिये।
उपायुक्त ने राजस्व से जुड़े न्यायालय मामलों को प्राथमिकता प्रदान करने के निर्देश दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 हेल्पलाइन के तहत शिकायतों का निपटारा तय समय सीमा के भीतर देने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये।

News Archives

Latest News