जवाहर नवोदय विद्यालय की नवीं कक्षा में प्रवेश हेतु करें ऑनलाईन आवेदन

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

15 सितम्बर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा के प्रधानाचार्य अनुप सिंह ने बताया कि कक्षा नवीं में सत्र 2022-23 में रिक्त स्थानों के लिए चयन परीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि जो छात्र/छात्राएं किसी सरकारी, अर्ध सरकारी, मान्यता प्राप्त विद्यालय में सत्र 2021-22 में आठवीं कक्षा में पढ़ रहे है वे इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।
उन्होंने बताया कि विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक विद्यालय की वैबसाइट ूूू www.navodaya.gov.in ,  www.nvsadmissionclassnine.in       तथा ूूूwww.navodaya.gov.in/nvs/school/BILASPUR/en/home/index.html      पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। प्रधानाचार्य ने बताया किसी भी तरह की समस्या के लिए आवेदक व अविभावक विद्यालय के फोन नम्बर 01978-280342 तथा 94181-14501 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News