DNN सोलन
सोलन के युवक’ का शव पट्टा घाट के नजदीक सड़क के साथ लगते जंगल में मिला है। यह युवक शहर के साथ लगते कोठी देवरा से 20 नवंबर से लापता था जिसका शव जंगल में बरामद हुआ है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दूसरी ओर एसपी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों को खुलासा होगा।
पुलिस के अनुसार युवक महेंद्र 20 नवंबर की शाम से घर से लापता था। जिसका शव पट्टा घाट के नजदीक सड़क के साथ लगते जंगल में मिला है। शव की पहचान उसके परिजनों ने की है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को मौके पर एक छोटा काले रंग का पिठ्ठू और कीटनाशक का एक छोटा कागज का खाली पाउच मिला है। जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया है। वहीं आज शव का पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कराया गया। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।















