हिमाचल : 39.83 ग्राम हैरोइन के साथ 2 गिरफ्तार

Crime Himachal News Shimla

DNN (dnewsnetwork) शिमला
शिमला पुलिस की एस आई यू टीम ने शोघी में नाके के दौरान बस में सवार यात्रियों से हैरोइन बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। इन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी शिमला रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एस आई यू की टीम ने रूटीन में शोघी में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक बस को रोककर चेक किया गया। चैकिंग के दौरान दो व्यक्ति हड़बड़ा गए ऐसे में पुलिस टीम को शक हुआ और उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 39.83 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इनकी पहचान जगजीत और अंकुश के तौर पर हुई है।

Latest News