छापा मारकर पुलिस ने बरामद की चरस

Crime Solan

DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
27 सितंबर। सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने बसाल स्थित एक मकान में छापा मारकर वहां से 87.2 ग्राम चरस बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। डीएसपी रमेश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने जानकारी दी कि एसआईयू टीम ने एक सूचना के आधार पर रामलाल नाम के व्यक्ति के घर पर छापा मारा इस दौरान पुलिस ने वहां से 87.2 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News