छात्र छात्राओं द्वारा तैयार माडल की लगी प्रदर्शनी

Himachal News Others Solan

Dnewsnetwork

सेंट ल्यूक्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में सोफ्रोसाइन प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा छठी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए माडल प्रदर्शित किए गए। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों पर आकर्षक मॉडल, परियोजनाएँ, कार्यशील मॉडल एवं रचनात्मक प्रस्तुतियाँ तैयार कर अपनी प्रतिभा, कल्पनाशक्ति और नवाचारी सोच का सुंदर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा की उपनिदेशक रीता गुप्ता भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

विद्यालय प्रबंधक फादर पी. सहाय राज एवं प्रधानाचार्या सिस्टर स्टेला ने इस सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोफ्रोसाइन जैसी प्रदर्शनी विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करने का सशक्त माध्यम है तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

News Archives

Latest News