बिलासपुर 14 फरवरी
पुलिस उप अधीक्षक राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि देवेंद्र पाल सिंह चौहान निवासी बिलासपुर को 1/2 जेर धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी IPC PS SV & ACB बिलासपुर ने दिनांक 11 फरवरी 2022 को छत्तीसगढ़ राज्य में गिरफ्तार करके बिजिलेंस थाना बिलासपुर लाया गया है। उन्होने बताया कि यह व्यक्ति मार्च 2015 से घर से गायब था तथा इस व्यक्ति ने वर्ष 2010 में एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक शाखा हरनोडा अपने नाम 11लाख रुपए का लोन तथा अपने बेटे के नाम 9 लाख 50 हजार का लोन हासिल किया है । यह लोन इतने एलआईसी के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्राप्त किए हैं। वर्ष 2020 में एमडी एचपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की शिकायत के आधार पर यह मुकदमा थाना में दर्ज किया गया था। इसके बाद से जांच एजेसी आरोपी देवेंद्र कुमार की तलाश में थी। उन्होने बताया कि बिजिलेंस टीम आरोपी को धर पक्कड़ हेतु छत्तीसगढ़ भेजी गई थी। जहां पर आरोपी टीम के हाथ चढ़ गया। मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।















