चोरी करने आए 2 लोग गिरफ्तार

Crime Himachal News Others Solan

DNN सोलन(पूजा वर्मा)

19 नवंबर । कसौली में लोगों की सर्तकता के चलते चोरी करने आए कुछ लोग पकड़े गए। यह लोग बिजली की तारें चोरी करने के लिए आए हुए थे। वहींपुलिस ने मामला दर्ज किया है। एस.पी. वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि कमलेश कुमार निवासी गांव मसूलखाना ने शिकायत दर्ज करवाई है कि गत रात्री केसमय अपनेघर मेंसोया हुआ था तो बाहर कुछ खड़के की आवाजें सुनाई दी। तो यह तुरन्त बिस्तर छोड़कर अपने कमरे से बाहर निकला तो इसने देखा कि आंगन में रखी बिजली की तारों के साथ दो व्यक्ति छेड़छाड़ कर रहे थे। जिन्हें यह पूछने लगा कि तुम कौन हो तो इसकी आवाज सुनते ही वहां से भागने लगे । इसने व इसके किराएदार नेउन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक व्यक्ति जो अंधेरा होने के कारण गिर गया। जिसे इसने पकड़ लिया तथा एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम शुभम बताया । पूछताछ में उसने बताया कि यह लोग पिकअप में आए हुए हैऔर पीकअप मेंचालक इन्द्रजीत मौजूद । पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि यह सभी व्यक्ति इसकी आंगन में रखी हुई बिजली की तारें व बाईक को चुराने का प्रयास कर रहे थे। इस की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने थाना परवाणु में मामला दर्ज करके शुभम निवासी कण्डाघाट व इन्द्रजीत निवासी कसौली को गिरफ्तार किया है।

News Archives

Latest News