DNN सोलन
कोरोना वायरस को मात देने के लिए दिन रात एक कर कार्य कर रहे चिकित्सकों को पंजाब नेशनल बैंक द्वारा सेनेटाइजर दिए जाए। बैंक के उच्चाधिकारियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में लगभग 100 सेनेटाइजर दिए गए है। इस मौके पर बैंक के सीएच संजीव कुमार, चीफ मैनेजर रोहित जुनेजा, सीनियर मैनेजर अभिषेक कश्यप, सीएमओ ऑफिस मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात की और उन्हें पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 100 सेनेटाइजर सोंपे गए।















