DNN चंबा।
जिला चंबा पुलिस ने एक व्यक्ति को चिट्टे सहित धर दबोचने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किया है।
दरअसल जिला चंबा पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चलाए है। इस अभियान के तहत चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने शनि देव मंदिर हरदासपुरा के पास नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान टीम ने 28 वर्षीय गुरमीत सिंह निवासी जिला चंबा को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस ने गुरमीत के कब्जे से 1.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।















