गढ़खल में बन सकता है नो-पार्किंग जॉन, विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त सोलन को सौंपेंगे उपमंडलाधिकारी कसौली

Himachal News Others Solan

DNN कसौली (सोलन)
25 मार्च। पर्यटन क्षेत्र कसौली को जाने वाली सड़क पर लोगों को जाम से छुटकारा दिलाने के किए नो पार्किंग जॉन बनाया जा सकते है। यह संकेत उपमंडलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान ने गढखल-सनावर पंचायत में बैठक के दौरान दिए है। हालांकि, इस बारे विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी और उपायुक्त सोलन को सौंपी जाएगी। मंजूरी मिलते ही गढखल की चिन्हित जगहों को नो पार्किंग जॉन में बदला जाएगा। गढखल-सनावर पंचायत में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में उमण्डलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान मौजूद रहे। इस बैठक में गढखल व्यापार मंडल, ट्रैक्सी यूनियन व कसौली थाना के प्रभारी संजय कुमार, पंचायतों के जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बैठक में चर्चा की गई कि गढखल में जाम की समस्या को किस प्रकार से खत्म किया जा सकता है। साथ ही किन जगहों पर पार्किंग का निर्माण हो सकता है जिसके लिए उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी बात को उपमंडलाधिकारी कसौली के समक्ष रखा। बैठक के दौरान कहा पानी व अन्य समस्याओं को लेकर भी चर्चा की गईं।

कई बार झेलनी पड़ती है लोगों को भारी परेशानी
बता दें कि वीकेंड व पर्यटक सीजन के दिनों में धर्मपुर-कसौली वाया गढ़खल सड़क पर जाम की समस्या लोगों को झेलनी पड़ती है। जाम लगने के कारण आधा घण्टा का सफर कई घण्टों में तबदील हो जाता है। साथ ही जाम लगने का कारण सड़क तंग होना और सड़क किनारे अवैध रूप से वाहनों के खड़े रहना भी है। यहान पर कारण दोनों ओर वाहनों की कतारें लग जाती है। यह जाम यही नहीं बल्कि धर्मपुर से वाया सनावर आ रही सड़क, शक्तिघाट रोड व एक अन्य सड़क पर भी लग जाता है। इस जाम को खुलवाने के लिए पुलिस के जवानों को खासी मशक्कत भी करनी पड़ती है। इसी समस्या को देखते हुए उमण्डलाधिकारी कसौली ने सम्बंधित विभाग, पंचायत प्रतिनिधि व लोगों से बातचीत कर उचित कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।

गढ़खल बाजार का किया मुआयना
उमण्डलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान ने गढ़खल बाजार का मुआयना भी किया है। इस दौरान उनके साथ अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एमएल शर्मा, पुलिस थाना प्रभारी कसौली संजय कुमार प्रधान मोना चौहान, प्रधान राम सिंह, उपप्रधान विपिन गुप्ता व संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। मुआयना के दौरान यह देखा गया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए किन जगहों पर नो पार्किंग बनाई जानी है। साथ ही वाहनों की पार्किंग के लिए विभिन्न स्थानों को भी देखा गया है। अब इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी।

क्या कहना है उपमंडलाधिकारी कसौली का
गढ़खल-सनावर पंचायत में स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, पुलिस व सम्बंधित विभागों के साथ बैठक की गई है और गढ़खल में जाम की समस्या को दूर करने के लिए मंथन किया गया है। नो-पार्किंग जॉन बनाने व अन्य कार्यों के लिए उपायुक्त सोलन को इसकी विस्तृत रिपोर्ट बनाकर सौंपी जाएगी।
-डा. संजीव कुमार धीमान
उपमंडलाधिकारी, कसौली।

News Archives

Latest News