ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किए शिलान्यास व उद्घाटन

Others Una
DNN ऊना
26 नवंबर। ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत झलेड़ा में 40 लाख रुपए की लागत से बनने वाले लोक भवन का शिलान्यास किया तथा यहां 6 लाख रुपए की लागत से निर्मित ओपन एयर जिम का शुभारंभ किया। उन्होंने ओपन एयर जिम में कुछ देर कसरत भी की तथा विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर निर्माण कार्य के निर्देश दिए। इससे पहले ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 15 लाख रुपए से निर्मित रैनसरी पंचायत घर के नए भवन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत रैनसरी की एक पुरानी मांग पूरी हो गई है। एक शानदार पंचायत घर बनकर तैयार है, लेकिन अभी यहां और काम होना बाकी है।
उन्होंने पंचायत घर के विस्तार के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। वीरेंद्र कंवर ने 15 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत कोटला खुर्द में बनने वाले पंचायत घर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 10 लाख रुपए भारत निर्माण सेवा केंद्र के लिए तथा 5 लाख रुपए कॉमन सर्विस सेंटर के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रैनसरी के प्रधान परस राम, झलेड़ा की प्रधान मोनिका कपिल, जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल, महामंत्री मुनीष ठाकुर, बीजेपी एससी मोर्चा के प्रवक्ता परस राम, बीडीओ रमनवीर चौहान, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरविंद सूद, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News