गैस्ट हाउस के कमरे में हो रहा था ये काम, पहुंची पुलिस 6 ARREST

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन जिला के सुबाथू के रडियाणा स्थिति एक गैस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा और 6 लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने 52 ताश के पत्ते व 72,400 रुपए बरामद हुए। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि गैस्ट हाउस के कमरा नंबर 5 में जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पुलिस ने छापा मारा और 6 लोगों को जुआ खेलते हुए पाया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान संदीप गुप्ता, प्रकाश शर्मा, मनन, संजय कुमार, पुनित सुद व रवि कुमार के तौर पर हुई है। इनके पास से 52 ताश के पत्ते व 72,400 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने इसके खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News