खाई में गिरा ट्रक 1 की मौत

Arki Crime

डीएनएन अर्की (आशीष)
पुलिस थाना बागा के अंतर्गत एक ट्रक के गहरी खाई में जा गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार ट्रक पाथा के पास गहरी खाई में गिर गया। जिसमें ट्रक चालक धनपत गांव सुखन अर्की की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई और साथ में बैठे रूपलाल को गहरी चोट आई है। जिसे आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। मृतक चालक के शव का पोस्टमार्टम अर्की अस्पताल में करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है तथा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है व घटना के कारणों की जांच की जा रही है । इसकी पुष्टि डीएसपी दाडलाघाट अमित शर्मा ने की है।

News Archives

Latest News