खतरे से खाली नहीं है हाईवे पर सफर, बस पर गिरा पत्थर

Others Solan

DNN सोलन
फोरलेन निर्माण के दौरान परवाणू से शिमला का सफर खतरे से खाली नहीं हर गया है। बेशक पर्यटकों व यहां लोगों को सुविधा देने के लिए पहाड़ों को चीरकर दूरी कम करने व समय बचाने के लिए रोड़ चौड़े किए जा रहे है, लेकिन इससे होने वाली तबाही थमने का नाम नहीं ले रही है। साथ इस मार्ग पर बारिश के दौरान सफर खतरे से खाली नहीं हर गया है। वीरवार को सीजन की हुई पहली बारिश के कारण परवाणु से सोलन आ रही एक निजी बस बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। बस पर पत्थर गिर गया और बस का शीशा टूट गया। गनीमत यह रहीं की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और न ही किसी को कोई चोटें आई है। वहीं पूरे हाइवे पर विभिन्न स्थानों पर मलबा गिरा, जिसके कारण यातायात भी बाधित हुआ।

News Archives

Latest News