क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के लेबर रूम व इम्प्लॉई सिक रूम को किया सील, कोरोना पॉजिटिव मामलें आने के बाद के पश्चात की कार्रवाई

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो
13 अगस्त। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के लेबर रूम को एक बार फिर अस्पताल प्रशासन को सील करना पड़ा है। इसी के साथ इम्प्लॉई सिक रूम को भी सील किया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई कोरोना पॉजिटिव मामलें आने के बाद के पश्चात की है और चिकित्सक सहित स्टाफ को क्वारनटाइन करना पड़ा है। बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल सोलन बुधवार को इलाज के लिए आई दो महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के कुछेक हिस्से को सील किया है और अस्पताल के करीब 14 लोगों को क्वारनटाइन भी किया गया है। इसकी पुष्टि चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक हांडा ने की है। उन्होने बताया कि अस्पताल सोलन के लेबर रूम व  इम्प्लॉई सिक रूम को सील किया गया है और महिलाओं के सम्पर्क में आने वाले स्टाफ में एक चिकित्सक, पैरा मेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्स व अन्य लोग क्वारनटाइन किए है, जिन्हे होम क्वारनटाइन व जिला आयुर्वेद अस्पताल में क्वारनटाइन किया गया है। विभाग जल्द ही इन सभी के सैम्पल लेकर जांच के लिए भेजेगा।बरहाल, इन सभी को क्वारनटाइन कर दिया है और अस्पताल के लेबर रूम को सेनेटाइज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कोरोना पाजिटिव दो महिलाए गर्भवती थी और इलाज के लिए अस्पताल आई थी। इनमे से एक महिला कंडाघाट क्षेत्र व दूसरी महिला सिरमौरकी बताई जा रही। यहां पर इन दोनों के सैम्पल लिए गए, तो यह कोरोना पॉजिटिव निकले।गौरतलब हो की इससे पहले भी एक महिला के शिमला में कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल के कुछ हिस्से को सील किया था। इसके बाद भी क्वारनटाइन किए स्टाफ के लोगों के टेस्ट किए गए थे और यह टेस्ट रिपोेर्ट नेगेटिव आई थी। जिसके बाद पुनः कार्य सुचारु रूप से किया जाने लगा था।

News Archives

Latest News