क्यों है आज का दिन नाहन शहर के लिए ऐतिहासिक

Politics Sirmaur

DNN नाहन

19 अक्तूबर। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. बिन्दल ने कहा कि सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के लिए आज का दिन ऐतिहासिक होने के साथ ही किसी पर्व से कम नहीं है। आज नाहन में एक साथ 4 पार्क और एक पार्किंग स्थल का लोर्कापण हुआ है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर एक बार पुनः अपनी गरिमा और गौरव को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर अत्यंत योजनाबद्ध ढंग से बसाया गया था।
डा. बिन्दल आज नाहन शहर में 4 पार्क और एक पार्किग स्थल के लोर्कापण के अवसर पर बोल रहे थे। डा. बिन्दल ने आज नाहन में श्री गुरू गोविन्द सिंह जी पार्क, गोविन्द गढ़, लखदाता पीर के समीप पार्क, माल रोड़ पार्क और हाउसिंग बोर्ड पार्क सहित शिमला रोड़ पार्किग स्थलों का उदघाटन किया। उन्होंने डिग्री काॅलेज में जिम और कैंटीन की उदघाटन पटिटका का अनावरण भी किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन में आज जिन दो पार्क और एक पार्किंग का  लोकार्पण किया गया है उन्हें शहर के गंदे नालों को कवर करके विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में खाली पड़े भूमि का इस्तेमाल योजनाबद्ध ढंग से जन हित और जन सुविधाओं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य नाहन नगर में जनसुविधाएं बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि शहर के  इन स्थलों का विकास नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर पार्षदों के अथक परिश्रम का परिणाम है।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहर शहर में गिरी पेयजल योजना लाने के उपरांत, पेयजल टेंक, फायर हाईड्रेंड और टाईलें बिछाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नाहन ने दशको ंतक इन सुविधाओं का इंतजार किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि जिस प्रकार नाहन क्षेत्र के लोगों का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग उन्हें मिल रहा है उससे प्रेरित होकर वह दिन रात जन सेवा के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि मेरा नाहन बदल रहा है और आने वाले समय में नाहन शहर को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक विकसित किया जाएगा। उन्होंने कि नाहन और इसके आसपास के क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की योजना पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि नाहन में टूरिज्म कार्यालय खुलने के बाद नाहन क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि नाहन के हैरिटेज स्थलों का विकास उनकी प्राथमिकता में शामिल है और चरण बद्ध ढंग से इनका विकास किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष रेखा तोमर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, नगर पार्षद गण में श्यामा पुंडीर, सरोज विक्रम, नीलम सैनी, मधु अत्री, प्रदीप विज, प्रदीप सहोत्रा, शुभम सैनी, पार्षद अजय शर्मा, नगर परिषद के अधिकारी अजमेर ठाकुर और कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News