rashifal

कैसा रहने वाला है आपका सोमवार का दिन जानने के लिए पढ़िए! आज का राशिफल

Himachal News Others

राशिफल

26 अक्तूबर, सोमवार।

मेष
मेष राशि के जातकों में रुपये पैसों को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। परिवारिक सदस्यों के साथ धन संबंधी विवाद की संभावना भी बन जाती है। काम का दबाव बना रहेगा। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है। अधिक प्रयास के बाद कम लाभ की संभावना बनती है।

वृषभ

वृष राशि के जातकों का सारा दिन नई योजना के क्रियान्वयन की तैयारी में बीतेगा। नए काम से संबंधित खर्चे भी लगे रहेंगे। आज किया हुआ खर्चा भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है कमाई की अच्छी संभावनाएं बनती हैं। स्वयं की पर्सनैलिटी को निखारने पर धन खर्च का योग भी बनता है।

मिथुन
मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विस्तार के लिए नई मशीनरी में धन निवेश कर सकते हैं। कुछ जातकों के प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-फरोख्त से संबंधित योग भी बनते हैं। भोग विलास की तरफ ध्यान आकर्षित रहेगा। जिसके लिए बड़ी मात्रा में धन खर्च के योग बनते हैं।

कर्क

कर्क राशि के जातक नए ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सर्विस पहुंचाने की भी कोशिश लाभदायक सिद्ध होगी। लेखन से जुड़े हुए जातकों को सफलता मिलने की संभावना बहुत अच्छी है। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की कृपा आज आप पर रहेगी।

सिंह
सिंह राशि के जातक कार्यक्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग करेंगे। जो कि शुरुआती दौर में मुश्किल भरा हो सकता है। सफलता प्राप्ति के लिए धैर्य बनाए रखें। काम करने के तरीके का पुनर्मूल्यांकन करें और दोबारा कोशिश करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की स्थितियां बन रही है। प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को थोड़े से फायदे के लिए गलत काम करने से बचना चाहिए। ईमानदारी से काम करेंगे तो भविष्य भी सुरक्षित रहेगा। कामकाज के पारंपरिक तौर तरीकों को त्याग कर नई तकनीक के प्रयोग पर जोर रहेगा। कमाई के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। फिजूल वादविवाद से बचें।

तुला

तुला राशि के जातक एकांत में अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। सामाजिक रूप से सक्रिय नहीं रहेंगे। कामकाज में छोटी-मोटी रुकावट को अपने आत्मविश्वास के द्वारा काबू में कर लेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है, परंतु स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च का योग बनता है।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी महत्वाकांक्षाओं को काबू में काम करना चाहिए। लोगों की भलाई के लिए काम करते रहे, मान सम्मान अपने आप मिलना शुरू हो जाएगा। धन प्राप्ति की राह थोड़ी मुश्किल है। परंतु अथक मेहनत से सब कुछ पाने में कामयाब रहेंगे।

धनु
धनु राशि के जातकों को मनचाही सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखिम पूर्ण कार्य को भी समय पर पूरा कर पाएंगे और अच्छा धन लाभ मिलेगा। अपने रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए भी यह उपयुक्त समय है। आर्थिक लिहाज से अच्छी कमाई की संभावना बनती है।

मकर

मकर राशि के जातकों में भ्रम की स्थिति रहेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णयों को आज टाल देना बेहतर होगा। संतान के द्वारा कामकाज को लेकर क्लेश हो सकता है। सामाजिक रिश्तों में कटुता आ सकती है इसलिए वाणी का प्रयोग संयम के साथ करें।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों का सारा ध्यान अपनी और अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा पर रहेगा। कामकाज को निकालने के लिए कूटनीति का सहारा लेंगे। जोकि लाभदायक सिद्ध होगा। आर्थिक लिहाज से दिन सामान्य है। धन की बचत करने की प्रवृत्ति रहेगी।

मीन

मीन राशि के जातक आज कुछ ऐसा काम कर जाएंगे जिससे वह पहले करने में असहज रहते थे । अपनी महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही उपयुक्त दिन है धन के साथ-साथ मान सम्मान मिलने की संभावना है बड़े हुए खर्चे तनाव दे सकते हैं इसलिए सोच समझकर धन खर्च करें।

News Archives

Latest News