DNN कंडाघाट (लवली)
कुछ दिनों पहले कीटनाशक पीने के बाद आईजीएमसी शिमला में उपचाराधीन चल रहे 27 वर्षीय युवक मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार नरेंद्र निवासी कंडाघाट ने 3 दिन पहले कीटनाशक दवा पी ली थी। गंभीर अवस्था में उसे उपचार के लिए सोलन अस्पताल लाया गया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला को रेफर किया। उपचार के दौरान नरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।















