कांग्रेस नेता एंव ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष स्वर्ण सिंह सैणी समर्थकों संग आप में शामिल

Baddi Himachal News Others

DNN बद्दी
21 मार्च बद्दी-नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष एंव कांग्रेस ओबीसी सैल जिला सोलन के अध्यक्ष स्वर्ण सिंह सैणी कांग्रेस को बॉय बॉय कर आप में शामिल हो गए। आप के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में स्वर्ण सिंह सैणी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। दून और नालागढ़ में पिछले कुछ दिनों ने आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों की दलों की नींद उड़ा रखी है। स्वर्ण सिंह सैणी मौजूदा समय में बद्दी नालागढ़ ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष हैं और कांग्रेस ओबीसी सैल जिला सोलन के अध्यक्ष थे। इसके अलावा ऑल इंडिया मोटर ट्रांस्पोर्ट कांग्रेस के मैनेजिंग मैंबर व सैणी सभा बद्दी नालागढ़ के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं। स्वर्ण सिंह सैणी के आप में शामिल होना दून कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। स्वर्ण सिंह सैणी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं और सैणी समुदाय के अलावा आम लोगों में उनकी अच्छी पैठ है।स्वर्ण सिंह सैणी ने बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर उन्होंने आप का दामन थामा है। सैणी ने कहा कि आप आम लोगों से जुड़ी पार्टी है और जनता के लिए जमीनी स्तर पर काम करती है। उन्होंने आप में शामिल होने के उपरांत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद्र केजरीवाल और स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि दून में आप को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। इन्होंने थामा आम आदमी पार्टी का दामन इस मौके पर स्वर्ण सिंह सैणी के साथ मनिंद्र सैणी, दलजिंद्र सैणी, सरदार रविंद्र सिंह, सरदार जोगिंद्र सिंह, सोनू पंडित ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जबकि स्वर्ण सिंह सैणी के समर्थक रणजोध सिंह, करतार सिंह, हरनेक सिंह, राम सिंह, दर्शन सिंह, गुरमुख सिंह, हरिंद्र सिंह, विंदर सैणी, गुरदास सिंह, जसविंद्र सिंह सैणी, अवतार सिंह, हरविंद्र सिंह फौजी, श्याम लाल, गुरविंद्र सिंह, पप्पू राम, हंसराज सैणी, सुरेंद्र कुमार, श्याम लाल शर्मा, कृष्ण सिंह, केहर सिंह, अवतार सिंह खरूणी, दलजीत सिंह आप में शामिल हुए।स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन की अध्यक्षता में स्वर्ण सिंह सैणी अपने समर्थकों संग आप में हुए शामिल।

News Archives

Latest News