Dnewsnetwork
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर और सी.ई.ओ. डॉ. संजीव मैनरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बने मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक राधाकृष्ण झाँकी और भक्तिमय नृत्यों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं छात्रों ने भजन, गीत और श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित भाषण के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के उपदेशों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया।
कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में 5 सितंबर शनिवार को शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर और सी.ई.ओ. डॉ. संजीव मैनरा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक भांगड़ा डांस और फनी डांस ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं छात्रों ने कविता पाठ और भावपूर्ण भाषणों के माध्यम से शिक्षकों के महत्व और उनके अतुलनीय योगदान को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया। पूरा विद्यालय परिसर तालियों से गूँज उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्या पूनम ठाकुर ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं, जो बच्चों को ज्ञान के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी देते हैं।
सी.ई.ओ. डॉ. संजीव मैनरा ने अपने संबोधन में कहा कि एक शिक्षक बच्चों के भविष्य को आकार देता है और समाज को सही दिशा दिखाता है। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक हीरा ठाकुर ने इस अवसर पर सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यालय की आत्मा होते हैं। उनकी लगन, निष्ठा और परिश्रम से ही संस्था नई ऊंचाइयों को छूती है। कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिवार अपने सभी समर्पित शिक्षकों पर गर्व करता है।उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिक्षक सम्मान समारोह रहा। इस दौरान सभी शिक्षकों को विशेष टैग लगाकर सम्मानित किया गया और उनके समर्पण व मेहनत के लिए आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निरंतर देने का संकल्प लिया।













