एचएएस विवेक चंदेल ने संभाला एडीएम का कार्यभार

Himachal News Others Solan

डीएनएन सोलन
हिमाचल प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी विवेक चंदेल ने बुधवार को सोलन जिले के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला। विवेक चंदेल वर्ष 2004 बैच के हिमाचल प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। विवेक चंदेल हिमाचल प्रशासनिक सेवा में आने से पूर्व सहायक पंजीयक सहकारी सेवाएं ऊना के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रदेश प्रशासनिक सेवा में आने के उपरांत वे खंड विकास अधिकारी एवं सहायक आयुक्त धर्मपुर, उपमण्डलाधिकारी राजगढ़, मुख्यमंत्री के उप-सचिव, उपमण्डलाधिकारी सोलन, उपमण्डलाधिकारी सुंदरनगर, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी मंडी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मण्डी तथा कार्यकारी निदेशक प्रदेश पथ परिवहन निगम के पद पर कार्यरत रहे हैं। पदभार संभालने के उपरांत उन्होंने कहा कि वे प्रदेश सरकार, उपायुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में लोगों की समस्याओं को सुलझाने एवं कल्याणकारी नीतियों तथा कार्यक्रमों का पूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाएंगे।

News Archives

Latest News