उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोहों में उपस्थित रहने को कहा

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

13 अगस्त। उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 15 अगस्त को प्रातः 10.58 बजे ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे। तिरंगा फहराने के बाद शानदार मार्च पास्ट होगा, मुख्य अतिथि का संबोधन और फिर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
आशुतोष गर्ग ने कुल्लू के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक तौर पर समारोह में भाग लेने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व साल में एक बार आता है और हमारे देश की शान और गौरव के प्रतीक इस समारोह में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भागीदारी सुनिश्चित बनानी चाहिए। उन्होंने कहा हालांकि कोविड प्रोटोकोल का समारोह स्थल पर पूरा ख्याल रखा जाएगा। सभी व्यक्ति मास्क अच्छे से पहन कर रखने की अपील की गई है।

News Archives

Latest News