Solan 12.31 ग्राम हैरोइन के साथ 2 Arrest

Crime Solan

सोलन

धर्मपुर पुलिस ने एक ट्रक में सवार युवकों के पास से 12.31 हैरोइन बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार  रेलवे फाटक सनवारा के पास पुलिस टीम ने नाकाबंदी की थी। इसी दौरान एक ट्रक आया जिसमें 2 युवक सवार थे ।  पुलिस द्वारा पूछने पर इन्होंने अपनी पहचान चन्द्र प्रकाश उर्फ लक्की निवासी कुल्लू व साथ में बैठे युवक ने अपना नाम सुरेन्द्र कुमार उर्फ अंकित निवासी कुल्लू बताया। ट्रक की तलाशी लेने पर पुलिस ने कैबिन के अन्दर चालक सीट के साथ गियर लिवर के पास छुपाकर रखी प्लास्टिक की डिब्बी के अन्दर 12.31 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामीकार्रवाई शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News