DNN आनी (चमन शर्मा)
वीरवार को आनी पुलिस ने एक ढ़ाबे में छापा मारा। जहां पुलिस ने नौ देसी शराब की पेटियां बरामद की है। डीएसपी आनी रोहित मृगपुरी ने बाताया कि पुलिस टीम ने एक ढ़ाबे में छापेमारी के दौरान नंदलाल से नौ देसी शराब की नौ पेटियां बरामद की है । एक्साइज एक्ट के तहत आरोपी को हिरासत में लेकर के पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । उन्होंने कहा कि पुलिसका अभियान जारी है । अवैध तरीके से शराब बेचने वालों को नहीं बख्शा जाएगा ।














