मधुसूदन का जाल बे मिसाल 106 को पहुंचाया हवालात

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन में एसपी मधुसूदन का जाल बेमिसाल है। यहीं कारण है कि जब से सोलन एसपी का कार्यभार आईपीएस मधुसूदन ने संभाला है, तब से तस्करों में खलबली मची हुई है। पिछले 1 साल में सोलन पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 9 विदेशी नागरिकों 106 लोगों को हवालात पहुंचाया। पुलिस ने 71 मामले दर्ज किए है। इस दौरान भारी मात्रा में चरस व चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में 97 भारतीय, 6 नेपाली व 3 नाइजीरियन शामिल है। वहीं एसपी ने चेतावनी दी है कि तस्करों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मुहिम में आम लोगों को भरपूर साथ मिल रहा है। आने वाले समय में यह मुहिम और तेज होगी।

News Archives

Latest News