आखिर नाबालिग ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम

Crime Nalagarh

डीएनएन नालागढ़

अपने घर पर मौजूद एक लड़की ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। 15 वर्षीय लड़की ने यह कदम क्यों उठाया फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सकता है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली कि गोलजमाला में एक लड़की ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि करीब 15 वर्षीय लड़की ने यह कदम उस वक्त उठाया जब घर पर कोई नहीं था। उधर एसपी बद्दी गौरव सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

News Archives

Latest News