DNN सोलन
सोलन शहर की विभिन्न दुकानों से सामान चोरी करने वाले स्कूली बच्चों को दुकानदारों ने घटना के करीब 3 घंटे के अंदर ही पकडऩे में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। मामले की जांच चली है। पकड़े गए सभी छात्र नाबालिग है।
शहर के दुकानदार राहुल अरोड़ा ने बताया कि उनकी दुकान पर 4 लड़के स्पीकर देखने आए। इस दौरान कुछ लड़कों को उनका भाई स्पीकर दिखाने लगा और इनमें से एक ने दुकान से सामान चोरी कर डाला। कुछ देर बाद जब वह दुकान लौटें तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और खुलासा हुआ कि लड़के दुकान से सामन चोरी करके ले गए है। इसी आधार पर उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज व्टसअप ग्रुप पर वायरल करके शहर के लोगों से इन लड़कों को पकडऩे में सहायता मांगी। इसी आधार पर एक दुकानदार ने सूचना दी कि यह लड़के सपरून की ओर गए है। इसके बाद दुकानदारों ने बच्चों को बस स्टेड से पकड़ा। यह बच्चे बस में सवार होकर जा रहे थे। इसके बाद इन्हें पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















