डीएनएन सोलन
सोलन नगर निगम संघर्ष समिति सोलन से साथ हुए अन्याय को लेकर फिर आंदोलन की तैयारी में जुट गई है। संघर्ष समिति की समिति के संस्थापक कुल राकेश पंत की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इस बैठक में संस्थापक सदस्या व नए सदस्यों ने हिस्सा लिया और सभी ने मामले को लेकर चर्चा की। बैठक में सभी ने अपने अपने विचार रखे। सभी सदस्यों ने कहा कि नई सरकार ने में नए अधिकारी व नए मुख्यमंत्री बने है। इसलिए सबसे पहले समिति उपायुक्त सोलन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल, नगर नियोजन मंत्री सरवीण चौधरी व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मुलाकात करेगी और उन्हें पूरे मामले में अवगत करवाया जाएगा। बैठक में कहा गया कि भाजपा ने अपने स्थानीय घोषणा पत्र में नगर निगम बनाने के मुद्दे को शामिल किया था, इसलिए ऐसी उम्मीद है कि भाजपा जल्द ही इस दिशा में कार्य करेगी। बैठक में संघर्ष समिति के संस्थापक कुल राकेश पंत ने कहा कि सभी से विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि एक बार समिति के सदस्य नए उपायुक्त, एम मंत्री व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मिलकर उनके समक्ष पूरे मामले का उठाएंगे। इसके बाद ही यदि सोलन को नगर निगम नहीं बनाया गया, तो रणनीति तय करके अगला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही समिति पूरे सोलन शहर के वार्डों व आसपास के क्षेत्रों की अन्य समस्याओं को लेकर भी लोगों से चर्चा करेगा और उनका समाधान करवाने के लिए रणनीति बनाएगा।
Watch Video















