WATCH VIDEO तो इस वजह से सोलन अस्पताल रहता है चर्चा में

Others Solan

डीएनएन सोलन
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने सोलन अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद कहा कि सोलन अस्पताल में काम का बोझ ज्यादा है, इसलिए ही यह अस्पताल चर्चा में रहता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में गरीब, असहाय लोग आते है, अमीर लोग तो निजी व बड़े अस्पतालों में चले जाते है। ऐसे में गरीब एवं कमजोर वर्ग से संबंधित रोगियों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध करवाई जाएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग यह सुनिश्चित बना रहा है कि सूचीबद्ध 330 दवाएं रोगियों को अस्पताल में उपलब्ध हों। आवश्यकतानुसार दवाओं के खरीद के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे रोगियों के साथ संयम अपनाएं एवं उचित व्यवहार रखें। प्रदेश में कार्यरत चिकित्सक पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। चिकित्सकों के ऊपर कार्य का अधिक दवाब अनेक बार भ्रांतियों का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि सरकार बदलने के साथ कार्य प्रणाली एवं कार्य पद्धति भी बदलती है। वर्तमान सरकार आमजन की हितैषी सरकार है और सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी कार्यप्रणाली आमजन हितैषी बनानी होगी।

Watch Video

News Archives

Latest News