डीएनएन सोलन
सोलन जिला परिषद की बैठक में हिस्सा न लेने वाले जिला के 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए है। जिला परिषद अध्यक्ष धर्मपाल चौहान ने यह नोटिस जारी किए है। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में आमजन से जुड़े मामलों को सुलझाया जाता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि जिले के अधिकारी इस बैठक की गंभीरता को समझें और इसमें नियमित रूप से भाग लें। बैठक में लोनिवि, परिवहन निगम, आइपीएच, विद्युत बोर्ड, प्रदूषण व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित 64 पुरानी व 31 नई मदों सहित कुल 95 मदों पर चर्चा की। इस दौरान एडीएम सोलन विवेक चंदेल ने जिप अध्यक्ष व सदस्यों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न मामलों को समय पर निपटाया जाएगा व विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं को नियत समय पर सुलझाने की दिशा में कार्य करें।
Watch Video















