DNN सोलन
सोलन के सेंट ल्यूक्स स्कूल में शनिवार को केजी क्लास के बच्चों का शपथ ग्रहण समरोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने जहां उन्हें दिए गए दायित्व निभाने की शपथ ली, वहीं उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में इसी स्कूल के पूर्व छात्र रहे आभास शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आभास वर्तमान में भारतीय वायु सेना में फ्लाइट लैफ्टिनेंट के पद पर तैनात है। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान अपने बचपन के दिनों को याद किया और कहा कि अच्छा लीडर अपनी टीम को कभी भी हारने नहीं देता। उन्होंने यह भी कहा कि इस स्कूल से शिक्षा ग्रहण करके वे आज इस मुकाम तक पहुंचे है।
उन्होंने कहा कि आज उनकी भूमिका एक वायुसैनिक के रूप में खतरों से लडऩे की ज़रूर है, पर इन खतरों से लडऩे की शक्ति उन्हें स्कूल में बचपन से मिली है। अपने किसी भी मिशन पर जाने से पहले वे अपने गुरुओं एवं माता पिता को याद करतें हैं। सिस्टर मरिया ने इस समारोह की विशेषताओं के बारे में अभिभावकों से अपनी जानकारी सांझा की । स्कूल प्रबधक फादर स्टीफन एवं प्रधानाचार्या सिस्टर इसाबेला एग्नैस ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया केजी क्लास के बच्चों के शपथ ग्रहण समरोह में केजी ए कक्षा के दिव्यांशित्तल , अमायरा सूद (हेड गर्ल)। केजी बी कक्षा के अभिजय डोगरा (हेड ब्वाय) , गिनिका सिंह (हेड गर्ल) तथा केजी सी कक्षा केस्वास्तिक चौहान (हेड ब्वाय) व मिशिका सिंह (हेड गर्ल) को चुना गया और इन बच्चों ने कार्यक्रम में यापथ ग्रहण की।


















