#solan28 फरवरी को नहीं अब इस दिन होंगी ग्राम सभा

Others Solan

DNN सोलन

26 फरवरी। सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ व धर्मपुर की ग्राम सभाओं  की वर्ष 2021 की प्रथम बैठक अब 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी  जिला पंचायत अधिकारी मोती राम ने दी।
उन्होंने कहा कि पूर्व में विकास खण्ड नालागढ़ तथा धर्मपुर की ग्राम सभाओं की प्रथम बैठक 28 फरवरी, 2021 को निर्धारित की गई थी। किन्हीं प्रशासनिक कारणों के दृष्टिगत अब यह प्रथम बैठक 07 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।

Latest News