SOLAN रविवार को एक गर्भवती महिला समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

26 अक्तूबर। प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलें दिन प्रतिदिन बढ़ रहे है। जिला सोलन में भी धीरे-धीरे कर बढ़ती है रही है। रविवार का दिन भी जिला में कोरोना के कहर से अछूता नहीं रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची रविवार के कोरोना टैस्ट रिपोर्ट में 11 नए मरीजों की पुष्टि जिला में हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है।
उन्होंने बताया कि जिला में 236 सैम्पलों की जांच की गई थी। इन सैम्पलों में 11 सैम्पल पॉजिटिव, 205 सैम्पल नेगेटिव व 20 सैम्पल अंडर प्रोसेस है। इनमे 226 सैम्पल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में की गई है। इनमे 10 सैम्पलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि 196 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। सीआरआई कसौली में देर शाम तक जांचे गए सैम्पलों में 20 सैम्पल अंडर प्रोसेस है।
रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से 10 सैम्पल जांचे गए है। जिनमे 01 सैम्पल की रिपोर्ट पॉजिटिव व 09 सैम्पल नेगेटिव आए है।
इन 11 मामलों में 09 पुरुष व 02 महिलाए है। इनमे बद्दी से 02, नालागढ़ से 01, अर्की ब्लॉक से 04, रामशहर से 01 धर्मपुर ब्लॉक से 03 मामलें है। इन मामलों में आईएलआई के 02, डारेक्ट कॉन्टेक्ट के 07, गर्भवती महिला 01 व फ्लू से 01 संक्रमित हु है।

News Archives

Latest News