DNN सोलन
जिला में शुक्रवार को 316 नए कोरोना पॉजिटिव मामले भी सामने आए हैं । वहीं राहत की बात यह भी है कि जिला में अब तक कोरोना से 14350 लोग ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को सोलन में 56, बद्दी में25, नालागढ़ में 55, एमएमयू में 31,अर्की में 55, कंडाघाट 14, परवाणू में 15, धर्मपुर में 61, चंडी में 2 वजिला में 4 अन्य मामले कोरोना पाजिटिव पाएं गए है। जिला स्वास्थ्य अधिकारीडा. मुक्त रस्तोगी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला में वर्तमानमें 3624 कोरोना एक्टिव केस है।
















