SOLAN में कांग्रेस बूथ को मजबूत करेगी, चायल में हुई BCC बैठक

Politics Solan

DNN चायल (संजय आजाद)
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की बैठक शनिवार को चायल में अध्यक्ष संजीव ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।
इसमें सोलन के विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
बैठक में सोलन कांग्रेस ने फैसला लिया की बूथ कांग्रेस कमेटियों को मजबूत किया जाएगा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अपने पदाधिकारियों को पार्टी कार्य के लिए गांव व शहर के क्षेत्र निर्धारित करेगी । बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की ।
एक प्रस्ताव में पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव बारे विचार विमर्श करते हुए इसके लिए तैयारियां करने का फैसला लिया । बैठक में वर्तमान केंद्र व प्रदेश भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर असफल बताते हुए पार्टी नेताओं में मंहगाई के कारण आम लोगों को जिंदगी गुजर करना मुश्किल बताया और इन सरकारों की आलोचना की ।
अपने संबोधन में डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए आह्वान किया कि वह आम जन मानस से जुड़े रहे ,उनकी समस्याओं से सरोकार रखे और समाज सेवा की भावना से कार्य करते रहे । इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित कई पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

News Archives

Latest News