Solan News 10 नशा तस्कर गिरफ्तार 38.63 ग्राम चिट्टा एवं 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ बरामद

Crime Others Solan

Dnewsnetwork

सोलन, 13 अप्रैल : सोलन जिला में पुलिस ने 10 नशा तस्करों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 38.63 ग्राम चिट्टा एवं 3.25 ग्राम मेथामफेटामाइन मादक पदार्थ बरामद किया गया है। सोलन के कार्यवाहक एसपी अभिषेक सेकर ने मामलों की जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 1 हफ्ते में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ तोबड़ तोड़ कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर सोलन पुलिस की टीम ने 28 वर्षीय एक युवक से 6.65 ग्राम हैरोइन बरामद है। युवक रामपुर का निवासी है। इसके खिलाफ धर्मपुर पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। थाना परवाणू क्षेत्र में एक आल्टो कार में सवार जिला शिमला के जुब्बल, हाटकोटी व सैंज के रहने वाले तीन युवकों (उम्र 26, 29 व 29 वर्ष) के कब्जे से 09.52 ग्राम हैरोइन बरामद की गई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ परवाणू थाना में मामला दर्ज करके इन्हें गिरफ्तार किया गया है। परवाणू थाना क्षेत्र के तहत एक अन्य मामले में पुलिस ने रात्रि में गश्त के दौरान परवाणू शहर स्थित रैन शेल्टर के समीप एक युवक को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उक्त युवक कब्जे से 7.18 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

एक ओर मामले में परवाणू पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार में सवार हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ निवासी दो व्यक्तियों (आयु 42 व 38 वर्ष) के कब्जे से 11.45 ग्राम हैरोइन तथा 3.56 ग्राम मेथाम्फेटामाइन बरामद की गई। जांच में पता चला है कि यह आरोपी यहां के एक होटल के चल रही पार्टी में हैरोइन की सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। इनके वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वहीं दो मामलाें में दाडलाघाट क्षेत्र में भी पुलिस ने हैरोइन बरामद की है। एसपी अभिषेक सेकर ने बताया कि रात्रि को पुलिस थाना दाड़लाघाट की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंबुजा कोल यार्ड में एक ट्राला ट्रक में बैठे चालक एवं परिचालक निवासी जिला बिलासपुर के कब्जे से 1.26 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना दाड़लाघाट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना में प्रयुक्त ट्राला ट्रक को जब्त किया गया है। एक अन्य मामले में पुलिस ने थाना दाड़लाघाट के क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गाँव सुरईला के समीप दाड़लाघाट निवासी एक 28 वर्षीय युवक से 2.57 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

News Archives

Latest News