SOLAN 10 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून, 2021 को नौणी में नई विद्युत लाईन के दृष्टिगत 11 केवी मरयोग फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 10 जून, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.30 बजे तक नौणी, धरजा, धारों की धार, गड़ोग तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News