DNN सोलन
सोलन पुलिस ने तार फैक्टरी क्षेत्र से एक व्यक्ति के पास से हैरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के पास से 1.97 ग्राम हैरोइन बरामद की है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर तोर फैक्टरी के नजदीक छापा मारा और वहां पर रह रहे नेपाली मूल के एक व्यक्ति धन बहादुर से हैरोइन बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।















