#solan हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर हुआ ट्रायल

Others Solan
DNN बद्दी (सोलन)
03 मार्च। बिलासपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता को लेकर बुधवार को बरोटीवाला स्थित मंधाला मैदान में ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें जिला भर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। जिनमें से 24 खिलाडिय़ों का चयन किया गया। इस दौरान जिला सोलन के हैंडबॉल अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता बिलासपुरके महाविद्यालय मैदान में 05 से 07 मार्च तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद हैंडबॉल संघ की बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष देशराज ठाकुर के अलावा महासचिव राजेश शर्मा, कमल पाल, नवीन गुप्ता, सुरेंद्र मेहता सहित अन्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News