SOLAN में 6 को बिजली रहेगी बंद

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 06 अप्रैल, 2021 को 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र ओच्छघाट की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने आज यहां दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इसके दृष्टिगत 06 अप्रैल, 2021 को दोपहर 2.00 बजे से सांय 4.00 बजे तक ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, कालाघाट, जटोली, कोठों, टटूल, डमरोग, अप्पर सूर्या विहार तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News