Solan में हैरोइन के साथ महिला पुरुष गिरफ्तार

Crime Others Solan

DNN सोलन, 2 जुलाई

सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने एक पुरुष व महिला को हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर जाबली में थी तो विशेष सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सनवारा बस अड्डा पर विजय कुमार तथा एक महिला खड़ी हैं, जो हैरोइन बेचते है। इस सूचना पर तुरन्त पुलिस टीम सनवारा बस अड्डा पर पहुँची तो विजय कुमार उपरोक्त व इसके साथ खड़ी एक महिला की मुताबिक सूचना प्रकिया अनुसार तलाशी लेने पर कुल 21.42 ग्राम हैरोइन बरामद हुई । इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 

Latest News