DNN सोलन
सोलन के जौणाजी रोड पर पागल कुत्ते ने करीब 6 लोगों को काट डाला। इनमें एक बच्ची भी शामिल रही। लोगों के अलावा इस कुत्ते ने अन्य कुत्तों को भी काट दिया। जिसके कारण आगामी दिनों में अन्य कुत्तों के भी पागल होने का भय पैदा हो गया है। सभी लोगों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। जहां पर उनका इलाज किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक हांडा ने कहा कि अस्पताल में 6 मामले बुधवार को कुत्ते के काटने के सामने आए थे। जिन्हें एंटी रैबिज के इंजैक्शन लगाए गए व अन्य उपचार किया गया।