Solan में इस दिन रहना पड़ेगा बिना बिजली के इन क्षेत्र के लोगो को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

17 सितम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितम्बर, 2021 को विद्युत लाईनों के आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के विभिन्न स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियन्ता विपुल कश्यप ने दी।
विपुल कश्यप ने कहा कि इसके दृष्टिगत 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक पवन विहार तथा इसके आसपास के क्षेत्र तथा डिग्री काॅलेज सोलन में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में विद्युत आपूर्ति अगले दिन बाधित की जाएगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

Latest News