Dnewsnetwork
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 14 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 14 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 के.वी. उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, राजकीय महाविद्यालय, साईटिस्ट कॉलोनी, कोटलानाला, पोल्ट्री फार्म, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, कालिफा लॉज़, पाजो, चौरीघाटी, सेरी, ग्लानग, खनोग, मतियूल, पवन विहार, जुब्बर, वंृदावन कॉलोनी, संस्कृति कॉलेज, अभिनम आई केयर, टैंक रोड़, बॉयस स्कूल, फोरेस्ट रोड़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक न्यू कथेड़, वेयरहाउस, 132 के.वी. उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि 14 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 से सांय 05.00 बजे तक वसंत विहार, विश्वकर्मा फर्नीचर, गोयल हार्डवेयर, लापाईनोज, डामिनॉज एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्ही अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।














